शेयर मंथन में खोजें

कपास में हो सकती है बढ़त, जबकि मेंथा ऑयल में नरमी का रुझान - एसएमसी

घरेलू कपास की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के नक्शेकदम पर कारोबार कर रही हैं।
कुल मिलाकर आईसीई में कपास वायदा की कीमतें इंटरनेशनल कॉटन एडवाइजरी के नवीनतम अनुमानों पर निर्भर करेंगी, जिसके अनुसार 2018-19 में विश्व स्तर पर कपास का कुल भंडार कम होकर 18.2 मिलियन टन रह सकता है और कुल व्यापार बढ़ कर 9.15 मिलियन टन का हो सकता है। इस मजबूत फंडामेंटल के आधार पर कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों में 970-980 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। काफी कम माँग के कारण कॉटन ऑयल सीड केक की कीमतें हाजिर बाजारों के साथ ही एक्सचेंजों में लुढ़कती जा रही है। कॉटन ऑयल सीड केक की कम कीमतें मिलने के कारण पेराई मार्जिन कम होने से मिलें भी कॉटन सीड की पेराई करना पसंद नही कर रही हैं। इस स्थिति के आगे भी जारी रहने की संभावना है और कीमतें 1,440 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। मेंथा ऑयल वायदा की कीमतों में वर्ष के प्रारंभ के 1,710 के स्तर से ही गिरावट हो रही है। इसमें अब तक 29% से अधिक की गिरावट हुई है। निर्यातकों की ओर से कम माँग और आगामी सीजन में अधिक उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। आकर्षक मुनाफे को देखते हुए मौजूदा सीजन में किसानों द्वारा उत्पादन क्षेत्र में 25% की बढ़ोतरी से 2018 में मेंथा ऑयल का कुल उत्पादन 40,000-41,000 टन हो सकता है, जबकि 2017 में लगभग 30,000-33,000 टन उत्पादन हुआ था। मौजूदा समय में मेंथा ऑयल की काफी अधिक बिकवाली हो चुकी है और लगता है कि उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी का असर अब समाप्त हो गया है। आगामी दिनों में मार्च वायदा की कीमतें 1,200 के स्तर पर सपोर्ट के साथ कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख