शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में हो सकती है गिरावट, रिफाइंड सोया तेल के लिए नरमी का रुझान - एसएमसी

हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण सोयाबीन वायदा (अप्रैल) की कीमतें 3,650 रुपये तक लुढ़क सकती हैं।
घरेलू बाजार में पॉल्टी उद्योग की ओर से माँग कम होने और विदेशी बाजारों में भारतीय सोयामील की माँग कम होने के कारण हाजिर बाजारों में कीमतों में नरमी का रुझान है। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें 100 रुपये की गिरावट के साथ 3,600-3,700 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं जबकि सोयामील की कीमतें 400 रुपये की गिरावट के साथ 30,500 रुपये प्रति टन हो गयी हैं। सोयाबीन की पेराई मार्जिन लगभग 420 रुपये प्रति टन है, लेकिन सोयामील की माँग में बढ़ोतरी नही हो रही है।
वहीं रिफाइंड सोया तेल वायदा (अप्रैल) की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। इसकी कीमतों को 790 के नजदीक बाधा रह सकती है। हाजिर बाजारों में रिफाइंड सोया तेल की कीमतें 2 रुपये की गिरावट के साथ 780 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं। सीपीओ वायदा की कीमतों में 628-625 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। अधिक कीमतों पर घरेलू माँग कम होने के कारण कांडला बंदरगाह पर आरबीडी पॉमोलीन की कीमतें 3 रुपये की गिरावट के साथ 717 रुपये प्रति 10 किलो ग्राम के स्तर पर पहुँच गयी हैं। कारोबारियों के अनुसार अधिक कीमतों पर खुदरा माँग काफी कम है जबकि थोक खरीदार बाजार से दूरी बनाये हुए हैं।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख