शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सरसों में नरमी का रुझान, रिफाइंड सोया तेल में गिरावट की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,730-3,780 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावान है।
मिलों की और से कम खरीदारी के कारण हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में नरमी का रुझान है। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें 3,550-3,750 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,700-3,875 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं और महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,840-3,960 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। अधिक कीमतों के कारण विदेशी बाजारों में भारतीय सोयामील की माँग कम होने के कारण मिलों की ओर से खरीदारी कम हो रही है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (मई) की कीमतों के 770-776 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना हैं जबकि सीपीओ वायदा (अप्रैल) की कीमतों के भी तेजी के रुझान के साथ 638 रुपये के ऊपर ही कारोबार करने की संभवना है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के सात महीने के निचले स्तर पर पहुँचने के कारण आयात महंगा हो रहा है। बीएमडी में बेंचमार्क पॉम ऑयल जुलाई वायदा की कीमतों 1.7% की बढ़त के साथ 2,408 रिंगिट के स्तर पर पहुँच गयी है। सरसों वायदा (मई) की कीमतों में नरमी रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 3,940 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस रहने की संभावना है। बेहतर आपूर्ति के बीच खरीदारी की ओर से उत्साहजनक कारोबार के अभाव के कारण राजस्थान के प्रमुख हाजिर बाजारों में सरसों की कीमतों में नरमी का रुझान है। सरसों तेल और सरसों केक की कम खरीदारी के कारण मिलों की से सरसों की माँग कम हो रही है। बेंचमार्क जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 3,920-3,925 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में पहुँच गयी हैं। (शेयर मंथन,19 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख