शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में वृद्धि की उम्मीद, धनिया हो सकता है कमजोर - एसएमसी

हल्दी वायदा (मई) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ कारोबार के साथ 7,600-7,700 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
घरेलू और निर्यात माँग में बढ़ोतरी के कारण फंडामेंटल कीमतों की तेजी के पक्ष में है। इस वर्ष की माँग-आपूर्ति से पता चलता है कि हल्दी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 22 लाख बैग था और कुल घरेलू उत्पादन के साथ पूरे वर्ष में हल्दी की कुल उपलब्धता लगभग 82 लाख बैग होगी। लेकिन इस वर्ष घरेलू और निर्यात बाजार में लगभग 75 लाख बैग हल्दी की खपत होने का अनुमान है। इस प्रकार 2019 में हल्दी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक लगभग 7 लाख बैग ही रह सकता है। लंबी अवधि में कीमतों में तेजी का रुझान बन सकता है।
जीरा वायदा (मई) कीमतों के 15,630-16,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कारोबारियों को सावधनी से व्यापार करना चाहिए और हाजिर बाजारों के रुख पर नजर रखना चाहिए क्योंकि राजस्थान के प्रमुख बाजारों में आवक जोर-शोर से शुरु हो गयी है। आगामी दिनों में आवक की रफ्तार बढ़ सकती है लेकिन विश्व बाजार में जीरे की कमी और जून तक भारत के एकमात्र निर्यातकर्ता होने के कारण कीमतों को मदद मिलती रह सकती है। बेहतर आवक और कम माँग के कारण धनिया वायदा (मई) की कीमतों में 4,650 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती हैं। स्टॉकिस्टों के पास पहले से ही कम कीमतों पर काफी अधिक स्टॉक है और अब भंडारगृहों के भरे होने के कारण वे अधिक स्टॉक जमा करने में असमर्थ हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख