शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में थम सकती है गिरावट, सीपीओ में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों में 3,600-3,550 रुपये के स्तर पर सहारे की संभावना के साथ इसकी कीमतों में गिरावट पर रोक लग सकती है।
प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में कम उत्पादन के कारण खरीफ सीजन 2018-19 (जुलाई-जून) में सोयाबीन के बीजों की कमी होने का अनुमान है। शुरुआती आँकड़ों के अनुसार 2,90,976 टन सोयाबीन बीजों की जरूरत के मुकाबले देश में इस वर्ष 2,81,659 टन बीज ही उपलब्ध होने की संभावना है। सोयाबीन के बीजों की कम उपलब्धता को देखते हुए सरकार उपलब्ध बीजों को इस्तेमाल उचित उपचार के बाद ही करने का सुझाव दे रही है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (मई) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 740 रुपये तक गिरावट दर्ज करने की संभावना है। इस खाद्य तेल की माँग काफी कम है और आपूर्ति पर्याप्त होने के कारण विक्रेता अधिक कीमतें नही ले रहे हैं। सीपीओ वायदा (मई) की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है और कीमतें 6,30-6,25 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतों में नरमी के कारण घरेलू बाजार में पॉम ऑयल की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख