शेयर मंथन में खोजें

चना और कॉटन सीड ऑयल केक में तेजी के संकेत - एसएमसी

तेजी के रुझान के साथ चना वायदा (जून) कीमतों को 3,540 रुपये के स्तर पर सहारा मिलने की संभावना है।
हाजिर बाजारों में कम कीमतों पर माँग में बढ़ोतरी होने और सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी किये जाने के कारण चना की कीमतों में 50-75 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। कॉटन वायदा (मई) की कीमतों के 20,900 रुपये से नीचे ही कारोबार करने की संभावना है और इसकी बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। भारतीय कपास संगठन के अनुसार 30 अप्रैल तक कुल 347 लाख बेल कपास की आपूर्ति होने का अनुमान है। इसमें 311 लाख बेल कपास की आवक और 6 लाख बेल आयातित कपास शामिल है। अप्रैल 2018 के अंत तक कपास का कुल स्टॉक 97 लाख बेल होने का अनुमान है, जिसमें 52 लाख बेल कपड़ा मिलों के पास है, जबकि शेष 45 लाख बेल भारतीय कपास निगम के पास है। 2017-18 के अंत तक कपास का कैरी ओवर स्टॉक 21 लाख बेल होने का अनुमान है।
कॉटन सीड ऑयल केक वायदा (जून) की कीमतें 1,290 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,350 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। जुलाई-अगस्त में, हरी घासों की उपलब्धता कम हो जाती है। पशु आहार की माँग में बढ़ोतरी की उम्मीद को ध्यान में रखते हुए कारोबारी निचले स्तर पर कॉटन सीड ऑयल केक की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही अगले दो-तीन महीनों में कॉटन सीड के भंडार में भी कमी आने की संभावना है जिससे कॉटन सीड ऑयल केक की आपूर्ति कम हो सकती है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख