शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन, रिफाइंड सोया तेल और सीपीओ में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के 3,750-3,800 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
तेल वर्ष 2017-18 (अक्टूबर-सितम्बर) के संशोधित अनुमान के अनुसार देश में सोयाबीन और सोया उत्पादों का 15 लाख टन होने का अनुमान है और कैरी फॉरवर्ड स्टॉक केवल 1 लाख टन रह सकता है। रिफाइंड सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 768-772 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (मई) की कीमतें 653-658 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अप्रैल 2018 में खाद्य तेलों के आयात में लगातार बढ़ोतरी हुई है। साल्वेंट एक्सटैंक्टर एसोसिएशन के अनुसार अप्रैल 2018 में खाद्य तेलों का आयात पिछले वर्ष की समान अवधि के 13.39 लाख टन की तुलना में 3.5% की बढ़ोतरी के साथ 13.86 लाख टन हुआ है।
मौजूदा तेल वर्ष (नवम्बर 2017-अक्टूबर 2018) में यह अभी तक सबसे अधिक मासिक आयात है। मौजूदा तेल वर्ष में अभी तक कुल 73,18,295 टन खाद्य तेल का आयात हुआ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.5% अधिक है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख