शेयर मंथन में खोजें

हल्दी, जीरा और धनिया में नरमी का रुझान - एसएमसी

हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण हल्दी वायदा (जून) की कीमतों के 7,150-7,350 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं।
हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,750-8,159 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5,200-7,589 रुपये प्रति क्विंटल हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 7,162-8,299 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 6,889-8,130 रुपये क्विंटल हैं।
जीरा वायदा (जून) कीमतों के 15,500 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सीमित माँग और कम खरीदारी के कारण देश के प्रमुख बाजारों में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के ऊझा, राजकोट और गोंदल में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। गुजरात और राजस्थन में अधिक क्षेत्रा में बुआई के कारण बंपर उत्पादन होने का अनुमान है। लेकिन राजस्थान में उत्पादकता को लेकर आशंका है।
हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण धनिया वायदा (जून) की कीमतों के 4,700-4,735 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। बढ़ती आवक और कमजोर माँग के कारण राजस्थान और गुजरात के प्रमुख हाजिर बाजारों में धऩिया की कीमतों में गिरावट हुई है। कीमतों में गिरावट को देखते हुए किसान अपने पूराने स्टॉक को बेचना चाहते हैं, जिससे बाजार में धनिया की आवक बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख