शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन के लिए बाधा, रिफाइंड सोया तेल और सरसों में सुस्ती - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों को 3,850 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है।
सोयाबीन की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सामान्य माँग के कारण देश के प्रमुख बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता है। सोयामील की घरेलू माँग बहुत ही कम है। विदेशी बाजारों में अर्जेटिना के सोयामील की कीमत 436 डॉलर प्रति टन है, जबकि भारतीय सोयामील की कीमत 476 डॉलर प्रति टन है। इस प्रकार 40 डॉलर के अंतर के कारण विदेशी खरीदार भारतीय सोयामील की कम खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर पेराई मार्जिन काफी कम होने के कारण सोयाबीन की खरीदारी कम हो रही है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 776-786 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा जून की कीमतों के 662-672 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। रुपये के कमजोर होने से खाद्य तेलों का आयात महँगा होने के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 महीने के निचले स्तर 68.42 पर पहुँच गया है। सरसों वायदा (जून) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 4,000-4,040 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। हाजिर बाजारों में स्टॉकिस्टों और मिलों की ओर से सरसों की अच्छी खरीदारी की जा रही है। मॉनसून सीजन से पहले सरसों तेल की बेहतर मांग के कारण पेराई मिलों की ओर से सरसों की अधिक खरीदारी की जा रही है। जयपुर बाजार में सरसों की कीमतें 25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,045-4,050 रुपये 100 किलो ग्राम हो गयी है। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!