शेयर मंथन में खोजें

चने में हो सकती है गिरावट, कॉटन में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

देश में दालों के पर्याप्त स्टॉक के कारण चना की कीमतों में फिर से नरमी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत तूर और चना खरीदारी बंद कर दी है। इसलिए चना वायदा (जुलाई) की कीमतें 3,450 के सहारा स्तर से नीचे टूट कर 3,400-3,350 रुपये तक गिर सकती हैं। मौजूदा सीजन में कपास के उत्पादन क्षेत्र में कमी की आशंका से कॉटन की कीमतों में तेजी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है। ऐसी खबर है कि पंजाब में कपास की बुआई लगभग 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कम हुई है और किसानों ने बासमती चावल की खेती करना पसंद किया। अन्य कपास उत्पादक राज्यों में भी यही स्थिति है और किसानों ने कपास के बदले सोयाबीन की खेती करना पसंद किया है। कुल मिलाकर इस वर्ष कपास के उत्पादन क्षेत्र में लगभग 10-12% की गिरावट होने की संभावना है।
एमसीएक्स में कॉटन वायदा की कीमतों में 23,500 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कपास की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है, क्योंकि खबर है कि चीन 2019-20 तक प्रत्येक वर्ष लगभग 10-15 मिलियन बेल कपास का आयात करेगा। ग्वारसीड वायदा (जुलाई) की कीमतों के 3,600-3,700 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (जुलाई) की कीमतों के 7,400-7,700 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। इन दोनों कमोडिटी की कीमतों का अनुपात पिछले महीने के 2.23 के उच्च स्तर से लुढ़क कर 2.08 हो गया है। इससे पता चलता है कि मिलों की ओर से ग्वार की माँग काफी कम हुई है और इसलिए कीमतों में नरमी का सेंटीमेंट बरकरार रह सकता है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख