शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में तेजी का रुझान, सरसों में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

तेजी के रुझान के साथ सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें 3,775-3,430 रुपये के दायरे में कारोबार रह सकती हैं।
देश में सोयाबीन का भंडार काफी कम है और वह स्टॉकिस्टों के पास है, जो बिकवाली के लिये अधिक कीमत का इंतजार कर रहे हैं। सोयाबीन की नयी फसल की आवक अक्टूबर में शरू होगी और उपलब्ध स्टॉक माँग को पूरा करने के लिये अपर्याप्त है। सोपा के अनुसार अगले सीजन के लिए सोयाबीन के कैरी ओवर स्टॉक के कई वर्षो के निचले स्तर पर लुढ़क जाने की संभावना है।
इस बीच सरसों वायदा (अगस्त) की कीमतें यदि 4,100 रुपये से नीचे टूटती है तो 4,080-4,050 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। नाफेड राजस्थान में शुक्रवार से सरसों बेचने की प्रक्रिया शुरू करेगा। नाफेड ने फसल सीजन 2017-18 में उत्पादक राज्यों से लगभग 9 लाख टन सरसों की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की है, जबकि राजस्थान में 25 जून तक लगश्राग 4,71,614.16 टन सरसों की खरीदारी की थी।
उधर सीपीओ वायदा (अगस्त) की कीमतों के 595-600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है और कीमतों की गिरावट पर रोक लग सकती है। टेक्निकल खरीदारी के कारण कल मलेशियन पॉम ऑयल वायदा की कीमतों में 1% की बढ़त दर्ज की गयी। पॉम ऑयल के प्रमुख आयातक भारत में मौजूदा मॉनसून सीजन में सामान्य से कम बारिश के अनुमान के कारण भी कीमतों को मदद मिली। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख