शेयर मंथन में खोजें

चने के लिए बाधा, मेंथा ऑयल में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

चना वायदा (सितंबर) की कीमतों को 4,390 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है।
मुनाफा वसूली के कारण देश के प्रमुख बाजारों में चना की कीमतों में गिरावट हुई है। मिलें इंतजार करना पसंद कर रही हैं। बाजारों में चना दाल और बेसन की कीमतें अभी भी अधिक हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान पर कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 23,340 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। व्यापार के मसले पर चीन द्वारा अमेरिका से बातचीत करने की घोषणा के बाद तनाव कम होने की आशंका से आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों में 1% से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 81.8 सेंट पर बंद हुई है जो 25 जुलाई के बाद उच्चतम स्तर है। वॉल स्ट्रीट ने कहा है कि चीन के साथ बातचीत 21 और 22 अगस्त को होगी जो चीन के 16 बिलियन डॉलर के सामानों पर लगाये जाने वाले टैरिफ से पहले होगी। घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने और कपास की कीमतों में गिरावट के कारण निर्यात की संभावना बढ़ गयी है, जिससे कीमतों में तेज गिरावट की संभावना नही है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख