शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में वापसी की उम्मीद, सरसों और सोया तेल में सुस्ती की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) में निचले स्तर से वापसी दर्ज की जा सकती है और कीमतें 3,250 रुपये के नजदीक सहारा स्तर से 3,300-3,330 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं।
मौजूदा खरीफ सीजन (2018-19) में सोयाबीन का उत्पादन क्षेत्रों पिछले वर्ष की तुलना में 6.1% बढ़ा है, लेकिन सबसे अधिक उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में कम उत्पादन अनुमान से कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य कृषि विभाग द्वारा जारी किये गये चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार 2017-18 (जुलाई-जून) में मध्य प्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 20% की गिरावट के साथ 5.3 मिलियन टन होने का अनुमान है। इससे पता चलता है कि आगामी सीजन में आगामी सीजन में कैरी ओवर स्टॉक अनुमान से कम रह सकता है और इससे तिलहन की कीमतों को मदद मिल सकती है।
सरसों  वायदा (सितंबर) की कीमतों के 3,965-4,025 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मिलों की ओर से कम माँग के कारण राजस्थान के प्रमुख बाजारों में सरसों की कीमतों में नरमी के साथ कारोबार हो रहा है। इसके अतिरिक्त सरसों तेल और सरसों केक की कम माँग के कारण कीमतों में गिरावट होने से सरसों की पेराई मार्जिन काफी कम हो गयी है। निकट भविष्य में यदि सरसों तेल और सरसों केक की माँग में बढ़ोतरी नही होती है तो पेराई आगे भी कम हो सकती है।
सोया तेल (सितंबर) वायदा की कीमतों के 738-745 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। छिट-पुट माँग के मुकाबले पर्याप्त स्टॉक के कारण तेल की कीमतें काफी कम दायरे में कारोबार कर रही हैं। कमजोर वैश्विक रुझानों को देखते हुए कारोबारी कोई नया करार करने से दूरी बनाये हुए है और इंतजार कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख