शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हो सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,900 रुपये पर सहारा और 4,970 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। ईआईए के भंडार आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। अमेरिका द्वारा चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर फिर से टैरिफ लगाने की अंतिम तारीख के समाप्त होने और विकासशील देशों के संकट के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। ओपेक और सहयोगी देशों की ओर से तेल की बढ़ी हुई आपूर्ति और चीन एवं विकासशील देशों की ओर से माँग कम होने की आशंका से तेल की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। भारत ने अगस्त में लगभग 5,23,000 बैरल तेल का आयात ईरान से किया है, जो पिछले महीने की तुलना में 32% कम है, क्योंकि अमेरिका ने ईरान के तेल के आयातक देशों को नवम्बर तक आयात बंद करने का दबाव बनाया है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख