शेयर मंथन में खोजें

मेंथा में तेजी, ग्वारगम और कॉटन नरमी का रुझान - एसएमसी 

मेंथा ऑयल वायदा (सितंबर) की कीमतों में 1,760 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ तेजी का रुझान रह सकता है।
बढ़ती माँग की तुलना में कम आपूर्ति के कारण कुल मिला कर कीमतो में तेजी का रुझान है। हाल ही में भारी बारिश के कारण आवक में कमी हुई है, जबकि स्टॉकिस्टों और थोक खरीदारों की ओर से माँग में बढ़ोतरी देखी गयी है।
एमसीएक्स में कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 22,700-22,600 रुपये तक नरमी का रुझान रहने की संभावना है। आईसीई कॉटन वायदा की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है। अमेरिका में तूफान के कारण कपास की फसल को अनुमान से कम नुकसान होने की संभावना से कीमतों में लगभग एक महीने में सबसे अधिक एक दिवसीय गिरावट हुई है। आईसीई कॉटन दिसंबर वायदा की कीमतें 1.37% की गिरावट के साथ 81.51 सेंट प्रति पाउंड की गिरावट हुई है।
अधिक उत्पादन अनुमान के बाद उच्च स्तर पर बिकवाली के कारण ग्वारसीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 4,240-4,200 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है। उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी के कारण ग्वारसीड का उत्पादन 1.25 करोड़ बैग तक होने का अनुमान है। अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले वर्ष के लिए ग्वारसीड का कैरीओवर स्टॉक 1 मिलियन टन है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 1.3 मिलियन टन था।
वहीं ग्वारगम (अक्टूबर) की कीमतों में 9,140 रुपये के स्तर तक नरमी का रुझान रहने की संभावना है। उत्तरी अमेरिका में तेल कंपनियाँ हाइड्रोलिक फ्रैक्चरिंग के लिए अधिक मात्रा में ग्वारगम का आयात नही कर रही हैं। इसके बजाय वे सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल कर रही है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!