शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
कल के कारोबार में चार वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज भी तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है।
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से तेल की आपूर्ति में कमी की भरपायी करने के लिए ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में बढ़ोतरी नही करने के कारण तेल की कीमतों को मदद मिल सकती है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध 4 नवंबर से पूरी तरह लागू होगा और अमेरिका ने ईरान से तेल का आयात नही करने के लिए विश्व के देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। कच्चे तेल की कीमतों को 5,230 रुपये पर सहारा और 5,320 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी का रूझान रहने की संभावना है और कीमतें 225 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका में सामान्य से अधिक तापमान के बाद वातानुकूलन के लिए अधिक माँग की संभावना और गैस भंडार में कमी की आशंका से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतें आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!