शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में तेजी का रुझान, सीपीओ में जारी रह सकती है गिरावट - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 3,410-3,450 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के कारण सोयाबीन के प्रमुख आयातक चीन द्वारा अब भारत से सोयाबीन का आयात किये जाने की संभावना है। बढ़ती माँग को पूरा करने के लिये चीन ने हाल ही में भारत से सरसों, कच्ची चीनी और गैर-बासमती चावल के आयात को मंजूरी दे दी है।
सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतें 4,225 रुपये से ऊपर कारोबार करती है तो कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है। मगर तब तक कीमतें 4,110-4,155 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। हाल ही में नाफेड द्वारा सरसों की बिक्री अगली सूचना तक रोके जाने से भी कीमतों को मदद मिल रही है। लेकिन मौजूदा सीजन में किसानों द्वारा सरसों की बुआई में बढ़ोतरी की जा सकती है, क्योंकि सरसों की खेती में पानी की कम आवश्यकता होती है, जिससे कीमतों पर दबाव रह सकता है।
सीपीओ (दिसंबर) वायदा कीमतों की गिरावट जारी रह सकती है और कीमतों में 497-487 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। प्रमुख उत्पादक देश इंडोनेशिया और मलेशिया में पॉम ऑयल के बढ़ते भंडार के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पॉम ऑयल की कीमतों में नरमी का रुझान है। जाड़े के दिनों में पॉम ऑयल की माँग कम हो जाने के कारण भंडार में बढ़ोतरी होती है। मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड के अनुसार अक्टूबर के अंत तक मलेशियन पॉम ऑयल का भंडार 7.6% की बढ़ोतरी के साथ 2.72 मिलियन टन हो गया है, जबकि उत्पादन 6% की बढ़ोतरी के साथ 1.96 मिलियन टन हो गया है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख