शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में नरमी का रुझान, ग्वारसीड के लिए है बाधा - एसएमसी

एसएमसी कमोडिटी की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों में नरमी का रुझान है और इसकी कीमतें 22,300 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 21,500 रुपये तक लुढ़क सकती हैं।

भारत में 2018-19 सत्र में कपास का उत्पादन पिछले महीने के अनुमान 343.25 लाख बेल की तुलना में इस महीने 3 लाख बेल की कमी के साथ 340.25 लाख बेल होने के अनुमान के बावजूद कीमतों में तेजी का रुझान नहीं है। इसका प्रमुख कारण 2018-19 सत्र में अमेरिका में कपास का अधिक उत्पादन अनुमान है। अमेरिका के टेक्सास में 3 लाख बेल की बढ़ोतरी के साथ अमेरिका में कपास का कुल उत्पादन 1.80 लाख बेल बढ़ने का अनुमान है।
कम उत्पादन के कारण ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों को 9,180 के स्तर पर रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। ग्वारसीड और ग्वारगम एक-दूसरे के अनुकूल कारोबार नहीं कर रहे हैं और इसे ग्वारगम-ग्वारसीड के अनुपात से देखा सकता है, जो ग्वारगम के कम निर्यात माँग की तुलना में पशु आहार के लिए ग्वारसीड की अधिक माँग के कारण पिछले एक महीने में 2.19 से लुढ़क कर 2.0 हो गया है।
चना वायदा (जनवरी) की कीमतों में 4,500 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 4,800-4,900 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। मौजूदा सीजन में अभी तक चने की कम बुआई के कारण से कीमतों को मदद मिल सकती है। पिछले हफ्ते तक देश भर में चना की बुआई पिछले वर्ष की समान अवधि के 88.94 लाख हेक्टर की तुलना में 13% की गिरावट के साथ 77.27 लाख हेक्टर में होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख