शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में निचले स्तर पर खरीदारी की संभावना, चने में जारी रह सकती है गिरावट - एसएमसी

एमसीएक्स में कॉटन वायदा (जनवरी) में 20,800 रुपये के नजदीक निचले स्तर पर खरीदारी की जा सकती है।

घरेलू मिलों की ओर से चुनिंदा माँग के कारण कपास की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। महाराष्ट्र इस तेलंगाना में कपास की कीमतों में गिरावट हुई है, लेकिन गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कीमतों में स्थिरता रही है, जबकि मध्य प्रदेश में कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय कपास के महंगा होने से निर्यात माँग भी काफी कम हो गयी है। केवल घरेलू मिलें ही अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
मेंथा ऑयल वायदा (जनवरी) की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 1,530 रुपये के करीब अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। उत्पादन क्षेत्रों से भारी आवक के मुकाबले उपभोक्ता केन्द्रों पर कम माँग के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। कीमतों में गिरावट की उम्मीद से निर्यातक अभी भी बाजार से दूरी बनाये हुए हैं।
चना वायदा (मार्च) की कीमतों में 4,150 रुपये तक गिरावट जारी रहने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों द्वारा कम कीमतों पर बिकवाली जारी रहने की संभावना और नयी फसल की आवक में बढ़ोतरी रहने की संभावना से सेंटीमेंट अभी भी कमजोर है। सरकारी एजेंसियों के पास अभी भी लगभग 22.5 लाख टन पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसे नयी फसल की आवक से पहले बाजार में बेच रही है। (शेयर मथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख