शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में तेजी की संभावना, ग्वारसीड में रहेगी स्थिरता - एसएमसी

विश्व बाजार में तेजी के रुख पर कॉटन (फरवरी) की कीमतों में 21,040 रुपये तक रिकवरी दर्ज की जा सकती है।
आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतो में 13 से 30 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी कॉटन की कीमतों को मदद मिली।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों में 4,240 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ स्थिरता रह सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतों के 8,570 रुपये से ऊपर ही रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा एल्नीनो और ला-नीनो के अनुमान से संकेत मिलता है कि इस वर्ष इन दोनों का कोई असर नहीं होने की संभावना है। एल्नीनो के दौरान मॉनसून के कम रहने की संभावना है और यदि अनुमान सही होता है तो 2019-20 (अक्टूबर-सितम्बर) में ग्वार का उत्पादन बाधित हो सकता है और कीमतों को मदद मिल सकती है।
चना वायदा (मार्च) की कीमतों को 4,180 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है। मौजूदा रबी सीजन में कम बुआई के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। लेकिन नाफेड द्वारा चना की बिकवाली, खासतौर से राजस्थान और मध्य प्रदेश में, बढ़ोतरी के दबाव और सरकारी भंडार में बढ़ोतरी के कारण घरेलू बाजार में चना में नरमी का रुझान देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाजारों में चना दाल और बेसन की माँग काफी कम होने के कारण मिलें भी चना की सक्रिय रूप से खरीदारी नहीं कर रही हैं। सरकारी एजेंसियों द्वारा कम कीमतों पर बिकवाली जारी रहने की संभावना और नयी फसल की आवक में बढ़ोतरी रहने की संभावना से सेंटीमेंट अभी भी कमजोर है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख