शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में थम सकती है तेजी, चने में तेजी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (मार्च) की कीमतों की बढ़त पर 21,400 रुपये के नजदीक रोक लग सकती है।
कपास की कीमतों में हाल ही में तेजी के बाद तेलंगाना और गुजरात में रूई की कई फैक्टियों ने काम करना बंद कर दिया है। उत्पादन कम होने के कारण तमिलनाडु के बाजारों में नयी कपास की आवक भी कम हो गयी है, जिससे कपास की कीमतों को उछाल मिली है। लेकिन कीमतों में नरमी की संभावना है, क्योंकि भारतीय कपास निगम द्वारा 2018-19 सीजन में ही खरीदे गये अपने मौजूदा स्टॉक से कपास की बिक्री किये जाने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आईसीई में कॉटन वायदा (मई) की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद में कोई प्रगति नहीं होने से दोनों देशों राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत के लिए समय निश्चित नहीं हो पाने की खबरों से आगामी दिनों में भी कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।
चना वायदा (अप्रैल) की कीमतों को निकट भविष्य में 4,210 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। होली के पहले चना और बेसन की अधिक माँग के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है।
मेंथा ऑयल वायदा (मार्च) की कीमतों को 1,635-1,645 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतों में तेजी का रुझान रह सकता है। मौजूदा कीमतों पर घरेलू और निर्यात माँग के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है। इसके अतिरिक्त कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद से किसानों द्वारा अपना उत्पाद बाजारों में नही लाये जाने के कारण उत्तर प्रदेश के बाजारों में आवक कम हो रही है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख