शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सरसों के लिए है बाधा - एसएमसी

पिछले दो हफ्ते से सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों में गिरावट हो रही है और जवाबी खरीद को 3,750 रुपये के स्तर पर रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।


इस वर्ष मॉनसून के लगभग सामान्य रहने के अनुमान के बाद 2019-20 में अधिक उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। इसके साथ ही सीबोट में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट से भी नरमी का सेंटीमेंट बना हुआ है। चीन और अमेरिका ने अगले चरण की वार्ता के लिए एक संभावित समय-सीमा तय की है और जून के प्रारंभ तक समझौता कर लेने का लक्ष्य तय किया है।
सरसों वायदा (मई) कीमतों को 3,810 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है और कीमतों की बढ़त पर रोक लगी सकती है। चीन की ओर से सरसोंमील की माँग के अभाव और नाफेड द्वारा धीमी खरीदारी के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है।
सोया तेल वायदा (मई) की कीमतों के 735-740 रुपये के सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। हाजिर बाजारों में कम उपलब्धता और अधिक माँग के कारण सोया तेल की कीमतों को मदद मिल रही है।
सीपीओ वायदा (मई) की कीमतों के 541-546 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। खाद्य तेलों के बढ़ते आयात के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। घरेलू स्तर पर उत्पादित खाद्य तेलों की माँग कम हो रही है, क्योंकि आयातित तेल सस्ता है। मार्च में आयातित कुल तेल में रिफाइंड तेलों का हिस्सा काफी बढ़ा है, क्योंकि घरेलू मिलों में सीपीओ की रिफाइनिंग से मुनाफे के मार्जिन में कमी हो रही है। इसलिए भारतीय मिलें कच्चे तेलों की तुलना में रिफाइनिंग तेल का आयात करना पसंद कर रही हैं। बढ़ते भंडार के मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में कल एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!