शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में गिरावट की संभावना, चने में नरमी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अप्रैल) की कीमतों में 21,800 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।
सीमित आवक के कारण विदेशों से माँग कम हुई है, जिसके कारण 2018-19 में भारत से कपास का निर्यात 47 लाख बेल (1 बेल 170 किलो ग्राम का) होने का अनुमान है, जो 2009-10 के बाद सबसे कम है। घरेलू माँग कम है और आपूर्ति में कमी के साथ कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तमिलनाडु की कपास मिलें आयात करने पर विवश हो सकती हैं।
दालों का अधिक आयात किये जाने के कारण चना वायदा (मई) की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 4,445 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष में 2 लाख टन तूर दाल, 1.5 लाख टन उड़द दाल, 1.5 लाख टन मूंग दाल और 1.5 लाख टन मटर आयात करने की प्रक्रिया जारी कर दी है और मिलों से आवेदन मँगाना शुरू कर दिया है।
ग्वारसीड और ग्वारगम वायदा (मई) की कीमतों को क्रमशः 4,410 और 8,850 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। मौसम विभाग के नवीनतम अनुमान के अनुसार इस वर्ष मार्च-मई के दौरान के एल्नीनो के विकसित होने की संभावना के कमजोर पड़ने से मॉनसून के सामान्य रहने के संभावना है और मॉनसून का वितरण पूरे देश में होने की संभावना है, जो वर्षा पर आधरित ग्वार की खेती के काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के अनुसार एल्नीनो अल्पकालिक और कमजोर रह सकता है, जो भारतीय मौसम विभाग के अनुमान का ही समर्थन कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिंद महासागर के समुद्र तल का तापमान मॉनसून के सामान्य रहने के अनुकूल है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख