शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सोया तेल में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों में कुल मिलाकर का नरमी का रुझान है।

इसलिए कीमतों के 3,615-3,660 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 2019 में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लगभग सामान्य रहने की संभावना है, जिससे कारोबारियों को इस वर्ष सोयाबीन का अधिक उत्पादन होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त केन्द्र के पास 3,04,090.1 टन सोयाबीन का प्रमाणित बीज है, जो जून से शुरू होने वाले आगामी खरीफ सीजन में 30,121.5 टन की जरूरतों से अधिक है। यदि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बेहतर रहता है तो इस वर्ष सोयाबीन का उत्पादन अधिक हो सकता है। सीबोट में सोयाबीन वायदा में नरमी के रुझान के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। अमेरिका में सोयाबीन के अधिक उत्पादन और चीन की ओर से कम माँग के कारण सीबोट में सोयाबीन की कीमतें लगातार चौथे साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर हैं।
वर्तमान समय में कमोडिटी फंड सोयाबीन, सोयामील और सोया तेल की बिकवाली कर रहे हैं। बिकवाली के दबाव के कारण सोया तेल वायदा (मई) की कीमतें यदि 728 रुपये से नीचे टूटती है तो कीमतों में 724 रुपये तक नरमी बरकरार रहने की संभावना है। नेपाल के रास्ते बिना किसी आयात शुल्क के रिफाइंड सोया तेल और पॉमोलीन के अधिक आयात के कारण हाजिर बाजारों में आपूर्ति बढ़ रही है।
सीपीओ वायदा (मई) की कीमतों में नरमी का रुझान जारी रह सकता है और कीमतों में 510 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मलेशिया में 2019 में पॉम ऑयल का उत्पादन 1.95 करोड़ टन के पिछले अनुमान की तुलना में बढ़ कर 2 करोड़ टन हो जाने के अनुमान के बाद मलेशियाई बाजार में निराशाजनक सेंटीमेंट हैं। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख