शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में 3,800 रुपये तक जाने की संभावना, सरसों में रुझान नरम - एसएमसी

एसएमसी ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में जिक्र किया है कि सोयाबीन वायदा (सितंबर) की कीमतों में 3,650 के स्तर के पास सहारे के साथ 3,800 रुपये तक वापसी की संभावना है।

यह तिलहन अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों की बढ़त के रूख पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में बारिश और मौसम की गड़बड़ी के कारण सोयाबीन की बड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। इस वर्ष अमेरिका में फसल की देर से बुआई और मिडवेस्ट में अधिक बारिश और बाढ़ के कारण पैदावार को नुकसान पहुँचने की संभावना है।
कारोबारियों की नजर 12 अगस्त को जारी होने वाले यूएसडीए के फसल अनुमानों के आँकड़ों पर रहेगी। इन रिपोर्टों से इस वर्ष के फसल अनुमानों को लेकर बाजार के अलग अनुमान के बीच छोटी अवधि के लिए रुझान मिलने की संभावना है। इसलिए अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों में किसी भी वृद्धि से वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अतिरिक्त ऐसी खबर है कि चीन अपने आयात शुल्क कोटा प्रबंधन से सोयाबीन तेल, सरसों तेल और पाम तेल को हटाने की योजना बना रहा है। एक सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, मलेशियाई पाम तेल वायदा तीन महीने के उच्च के पास कारोबार कर रहा है और आगे भी बढ़त होने की संभावना है।
उपरोक्त फंडामेंटल को देखते हुए सोया तेल वायदा (सितंबर) और साथ ही सीपीओ वायदा (अगस्त) की कीमतें क्रमशः 760 और 555 के स्तर पर पहुँच सकती हैं। तिलहनों में सरसों वायदा (सितंबर) का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है और कीमतें नरमी के रुझान के साथ 3,900-3,400 के दायरे में कारोबार कर सकती है। इसका कारण यह है कि पेराई मार्जिन काफी कम है और मिलों की ओर से माँग कम हो रही है। इस वर्ष की शुरुआत के बाद से जुलाई महीने में पेराई का आँकड़ा 9.50 लाख मीट्रिक टन से घट कर 5.25 लाख मीट्रिक टन हो गया है। किसानों, सरकार (नाफेड और हॉफेड) प्रोसेसरों के साथ-साथ स्टॉकिस्टों के पास कुल स्टॉक 43.25 लाख टन रहने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख