शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में वापसी की उम्मीद, सरसों के लिए बाधा - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (सितंबर) की कीमतों में 3,620 रुपये के स्तर के पास सहारे के साथ 3,700 रुपये तक वापसी की संभावना है।

यह तिलहन अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों की बढ़त के रुख पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में बारिश और मौसम की गड़बड़ी के कारण सोयाबीन की खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। इस वर्ष अमेरिका में फसल की देर से बुवाई और मिडवेस्ट में अधिक बारिश और बाढ़ के कारण पैदावार को नुकसान पहुँचने की संभावना है।
यूएसडीए के अनुसार अमेरिकी सोयाबीन का उत्पादन 3.68 अरब बुशल होने का अनुमान है, जो कम बुआई क्षेत्रों के कारण 16.5 करोड़ बुशल कम है। अमेरिकी सोयाबीन का कुल बुआई क्षेत्रा 7.59 करोड़ एकड़ रहने का अनुमान है, जो जून के अनुमान की तुलना में 34 लाख एकड़ कम है। अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों में तेजी के रुख पर विश्व स्तर पर खाद्य तेल की कीमतों को मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त ऐसी खबर है कि चीन अपने आयात शुल्क कोटा प्रबंधन से सोयाबीन तेल, सरसों तेल और पॉम तेल को हटाने की योजना बना रहा है।
उपरोक्त फंडामेंटल को देखते हुए सोया तेल वायदा (सितंबर) और साथ ही सीपीओ वायदा (अगस्त) की कीमतों को क्रमशः 755 रुपये और 550 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। सरसों वायदा (सितंबर) की कीमतों को 3,980 रुपये के स्तर पर रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि पेराई मार्जिन काफी कम है और मिलों की ओर से माँग कम हो रही है। इस वर्ष की शुरुआत के बाद से, जुलाई महीने में पेराई का आँकड़ा 9.50 लाख मीट्रिक टन से घट कर 5.25 लाख मीट्रिक टन हो गया है। किसानों, सरकार (नाफेड और हाफेड), प्रोसेसरों के साथ-साथ स्टॉकिस्टों के पास कुल स्टॉक 43.25 लाख टन रहने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख