शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में तेजी का रुझान, सरसों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

महाराष्ट्र में फसल नुकसान होने की खबरों के कारण सोयाबीन वायदा (सितंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 3,820-3,850 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में कमजोर मॉनसून के कारण मिट्टी में नमी की मात्रा काफी कम हो गयी है। विदर्भ में सामान्य से 14% कम बारिश हुई है, जबकि मराठवाड़ा में सामान्य से 82% कम बारिश हुई है।
सोया तेल वायदा (सितंबर) की कीमतों में 755-751 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। सीबोट में अमेरिकी सोया तेल की कीमतों में 0.7% की गिरावट हुई है, जबकि डेलियन एक्सचेंज में सोया तेल सितंबर कॉन्ट्रैक्ट की कीमतों में 2.1% की गिरावट हुई है।
सीपीओ वायदा (सितंबर) की कीमतों के 562-566 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सीबोट और डेलियन एक्सचेंज में सोया तेल की कीमतों में नरमी के रुझान पर बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतों में 6 महीने के उच्च स्तर से गिरावट हुई है और नवंबर कॉन्ट्रैक्ट की कीमतें 1.3% की गिरावट के साथ 2,239 रिंगिट (मलेशियन मुद्रा) हो गयी हैं। इसके पहले कीमतें 8 फरवरी के बाद 2,312 रिंगिट के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थी।
सरसों वायदा (सितंबर) की कीमतों में 3,905 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। लगातार आवक के बीच तेल मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण सेंटीमेंट में नरमी का रुझान है। खरीफ तिलहनों के उत्पादन क्षेत्रों में बढ़ोतरी और अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण सेंटीमेंट पर दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 219)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख