शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सोया तेल में तेजी की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 3,750-3,720 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 3,850-3,900 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है।

हाल के हफ्तों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हुई लगातार बारिश ने इस सीजन में अच्छे उत्पादन की उम्मीद को कम कर दिया है। देर से बुवाई के कारण सोयाबीन की फसलों में अभी से फल लगना शुरू ही हुआ था। होशंगाबाद, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, रतलाम और अन्य स्थानों पर व्यापक जलमग्नता के कारण यह पीला हो गया है और सोयाबीन की खड़ी फसल के पुनरुद्धार की कोई संभावना नहीं है। मौसम कार्यालय के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 28% अधिक बारिश हुई है।
1 जून से 30 सितंबर के बीच राज्य में सामान्य वर्षा 952 मिमी है। इस वर्ष गुरुवार तक यह 1,100 मिमी दर्ज की गयी। सीबोट में यू.एस. सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों के 8.85-9.05 डॉलर के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कारोबारियों को यू.एस.-चीन व्यापार वार्ता में सफलता की संभावना की उम्मीद है। कारोबारियों को उम्मीद है कि बीजिंग से हाल ही में सद्भावना संकेत, जिसमें बहुप्रतीक्षित अमेरिकी सोयाबीन की खरीद शामिल है, से व्यापार विवाद को समाप्त करने के लिए दोनों देश करार करने के करीब आ सकते है।
सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 763-769 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खड़ी फसल को लेकर चिंता के साथ ही अगले महीने त्योहारों से पहले माँग में बढोतरी होने के कारण सेंटीमेंट काफी बेहतर हो गया हैं।
इसके विपरीत सीपीओ वायदा (सितंबर) में उच्च स्तर पर बिकवाली हो सकती है और कीमतों में 540 रुपये तक गिरावट हो सकती है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में नरमी और अधिक भंडार के साथ मलेशियाई पॉम ऑयल निर्यात में धीमेपन के कारण कीमतों में नरमी का सेंटीमेंट है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख