शेयर मंथन में खोजें

गिर सकते हैं हल्दी के दाम, धनिया के लिए रुकावट - एसएमसी

हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतें यदि 5,760 रुपये से नीचे टूटती है तो 5,700 रुपये तक लुढ़क सकती हैं।

बाजारों में हल्दी की आवक बढ़ गयी है। बाजारों में बिक्री के लिए केवल मध्यम और खराब क्वालिटी की हल्दी की आवक हुई है। कारोबारियों ने स्थानीय माँग को पूरा करने के लिए लगभग 70% हल्दी की ही खरीदारी की है। इरोद हल्दी मर्चेंट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेराइटी की कीमतें 5,605-7,074 रुपये और रूट वेराइटी की कीमतें 5,099-6,269 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं।
इरोद कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में फिंगर वेराइटी की कीमतें 5,959-7,009 रुपये और रूट वेराइटी की कीमतें 5,699-6,459 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं।
जीरा वायदा (नवंबर) की कीमतों को 16,435 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण कमजोर खरीदारी है और आपूर्ति में वृद्धि की संभावना है क्योंकि इस सीजन में बुवाई बेहतर रहने की उम्मीद है। यह दिवाली के बाद शुरू होने की संभावना है। पानी की उपलब्धता के कारण 2019-20 (अक्टूबर-सितम्बर) में उत्पादन क्षेत्रों में 10-20% की वृद्धि होने की उम्मीद से भी कीमतों में नरमी का रुझान है। जीरा को कम पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन जैसे-जैसे बारिश जारी रहती है, बुवाई अगले सप्ताह तक शुरू हो जानी चाहिए। इस साल अच्छी बारिश होने से उत्पादन बढ़ने की संभावना है।
धनिया वायदा (नवंबर) की कीमतों को 6,180 रुपये के स्तर पर रुकावट का सामना करना पड़ सकता है और नरमी का रुझान रहने की संभावना है। आगामी सीजन में, धनिया का उत्पादन अधिक हो सकता है क्योंकि प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मॉनसून काफी अच्छा रहा है। इसकी बुवाई नवंबर में होने की उम्मीद है और इसलिए अभी भी समय है। फिर भी यदि बुवाई क्षेत्रों में बढ़ोतरी होती है तो कीमतों में गिरावट सीमित होगी क्योंकि वर्तमान स्टॉक कम हो गया है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख