शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में वृद्धि, सरसों के सीमित दायरे में रहने के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 3,730 रुपये के पास सहारा रहने की संभावना है, जबकि कीमतों में 3,785 रुपये तक बढ़त हो सकती है।

पूरे देश में औसत पैदावार में भारी कमी के कारण इस वर्ष भारत के सोयाबीन उत्पादन में 17.74% की कमी होने की संभावना है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन (सोपा) ने अपने सर्वेक्षण में कहा कि 2019 में भारत में सोयाबीन का कुल उत्पादन 89.94 लाख टन हो सकता है, जो 2018 के उत्पादन 109.33 लाख टन से 17.74% कम है। वर्तमान फसल कटाई के सीजन में औसत उत्पादकता 836 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जबकि पिछले सीजन में 1009 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर था।
सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों में 0.5% की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी है, जो एक महीने में पहली साप्ताहिक गिरावट है। व्यापार अनुमानों के अनुसार यूएसडीए रिपोर्ट के अनुसार निर्यात बिक्री पिछले हफ्रते की 20.9 लाख टन की तुलना में इस हफ्ते 9,00,000 टन से 10.6 लाख टन निर्यात होने का अनुमान है।
सरसों वायदा (नवंबर) की कीमतें 4,115-4,160 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है। कृषि मंत्रालय ने सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 5.3% की वृद्धि का प्रस्ताव किया है, जिससे कीमतें मौजूदा आधार मूल्य 4,200 रुपये क्विंटल से बढ़ कर 4,425 रुपये प्रति क्विंटल हो जायेगी। सरकार पिछले कुछ वर्षों से खाद्यान्नों के बजाय दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा दे रही है।
सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतें यदि 560 रुपये के रुकावट स्तर को पार करती है तो 562-565 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अन्य बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी के रुझान पर मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में लगातार तीयरे दिन बढ़त दर्ज की गयी। लेकिन रिंगिट (मलेशियाई मुद्रा) के मजबूत होने से बढ़त सीमित रही। बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतें 0.3% की बढ़त के साथ 2,259 रिंगिट के स्तर पर बंद हुई है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख