शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में रह सकती है नरमी, मेंथा तेल को 1,190 रुपये पर रहेगा सहारा - एसएमसी

कॉटन वायदा (नवंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 19,350-19,540 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
पूरे देश में कपास के कारोबारी कपास के उत्पादन और आगामी महीनों में कीमतो में बदलाव को लेकर ऊहापोह में हैं। आगामी दिनों में आवक में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कपास का वास्तविक उत्पादन अनुमान 10-15 नवंबर के आस-पास प्राप्त होगा। कारोबारी मौजूदा सीजन में कपास का उत्पादन 330 लाख बेल से 370 बेल के बीच होने का अनुमान लगा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार आईसीई में कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों में कल मामूली बदलाव हुआ है, जबकि कारोबारी चीन और अमेरिका के बीच व्यापार करार पर प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। आईसीई में कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें 0.2% की बढ़त के साथ 64.89 सेंट पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रप ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार करार पर तय कार्यक्रम से पहले हस्ताक्षर कर लिया जायेगा।
त्योहारों की खरीदारी के कारण हाल ही में चना वायदा (नवंबर) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है और कीमतें 4,370 रुपये तक लुढ़क सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चना की बुआई शुरू हो गयी है।
मेंथा तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 1,190 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। जाड़े के दिनों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के लिए फार्मा कंपनियों की ओर से खरीदारी के कारण निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है। एमसीएक्स से मान्यता प्राप्त गोदामों में मेंथा तेल का स्टॉक पिछले सप्ताह के अंत में 3,47,950.75 किलोग्राम पर था, जो इसके पिछले सप्ताह की तुलना में 30,241.544 किलोग्राम कम था। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!