शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सरसों की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों के 3,810 रुपये पर सहारे के साथ 3,950 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है।

स्टॉकिस्टों और तेल मिलों की ओर से नयी फसल की माँग में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लगातार बारिश के कारण आपूर्ति के रुकावट होने की संभावना है और कीमतों को मदद मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग में अच्छी बारिश हो रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में एक मिलन क्षेत्रों भी बन रहा है, जहाँ उत्तर की ओर से उत्तर-पूर्वी शुष्क हवाएँ अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं के साथ मिल रही हैं, जिससे बादल बनते हैं और वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ती हैं। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें पिछले कुछ दिनों से 3,600-3,650 रुपये प्रति 100 किलोग्राम दायरे में हैं।
सीबोट में अमेरिका सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 9.05-930 डॉलर प्रति बुशल के दायरे में सीमित दायरे में रहने की संभावना है। मौसम के फसल कटाई के अनुकूल होने के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। कारोबारी अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के समाधन पर नजर बनाये हुए है, जिसके कारण अमेरिकी कृषि उत्पादों का निर्यात कम हो गया है।
सरसों वायदा (नवंबर) की कीमतों में बढ़त जारी रहने की संभावना है और कीमतें 4,270-4,370 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। सरसों की सबसे अधिक माँग जाड़ें के दिनों में होती है।
सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों के 586-592 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि रिफाइंड सोया तेल वायदा (नवंबर) की कीमतों के 770-775 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सोयाबीन की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी के रुझान और मलेशियन पॉम ऑयल में बेहतर सेंटीमेंट के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख