शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सरसों की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतों के 3,965 रुपये पर सहारे के साथ 4,065-4,085 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है।

स्टॉकिस्टों और तेल मिलों की ओर से नयी फसल की माँग में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लगातार बारिश के कारण आपूर्ति के बाधित होने की संभावना है और कीमतों को मदद मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग में अच्छी बारिश हो रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में एक मिलन क्षेत्र भी बन रहा है, जहाँ उत्तर की ओर से उत्तर-पूर्वी शुष्क हवाएँ अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं के साथ मिल रही हैं, जिससे बादल बनते हैं और वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ती हैं। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें पिछले कुछ दिनों से 3,600-3,650 रुपये प्रति 100 किलोग्राम दायरे में हैं।
सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (नवंबर) की कीमतें 0.1% की मामूली बढ़त के साथ 9.38 डॉलर प्रति बुशल के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। चीन ने व्यापार करार पर हस्ताक्षर से पहले सितंबर में लगाये गये शुल्क को हटाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा है। चीन 1 सितंबर से लगाये गये 112 अरब डॉलर के उत्पादों पर 15% शुल्क हटाने के लिए दबाव डाल रहा है।
सरसों वायदा (नवंबर) की कीमतों में बढ़त जारी रहने की संभावना है और कीमतें 4,270-4,350 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। सरसों की सबसे अधिक माँग जाड़ें के दिनों में होती है।
सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों के 615-620 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है, जबकि रिफाइंड सोया तेल वायदा (नवंबर) की कीमतों के 790 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। सोयाबीन की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी के रुझान और मलेशियन पॉम ऑयल में बेहतर सेंटीमेंट के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख