शेयर मंथन में खोजें

चने में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं, मेंथा तेल को 1,250 रुपये पर सहारा - एसएमसी

कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 1,083 रुपये के नजदीक सहारा रहने की संभावना है।
मिलों की ओर से माँग और फसल नुकसान की चिंता के कारण दक्षिण और मध्य भारत के प्रमुख बाजारों में कपास की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ स्थिरता है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण फसल की आवक में 15 दिनों की देरी होने की संभावना हैं। राज्य में 43 लाख हेक्टेयर में से कुल 19 लाख हेक्टेयर की फसल के नुकसान होने की खबर है। इस बीच आयातित कपास की कीमतें 38,000 रुपये प्रति कैंडी है, जबकि घरेलू कपास की कीमतें 42,500 रुपये प्रति कैंडी हो गयी है। नुकसान हुई फसल में नमी की मात्रा काफी अधिक है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आईसीई में कॉटन की कीमतों में 1% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी कृषि विभाग के विश्व कृषि आपूर्ति और माँग अनुमान के आँकड़ों से पहले चीन और अमेरिका के बीच व्यापार करार पर हस्ताक्षर की संभावना से कीमतों को मदद मिली। निवेशक अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा विश्व कृषि आपूर्ति और माँग अनुमान के आँकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
चना वायदा (नवंबर) की कीमतों के 4,510 रुपये के बाधा स्तर पर पहुँचने की संभावना है, लेकिन कीमतों में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, क्योंकि मिलों की ओर से सुस्त माँग के साथ बेसन की कम बिक्री के कारण कीमतों में गिरावट हो सकती है।
मेंथा तेल वायदा (नवंबर) की कीमतों में 1,250 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। जाड़े के दिनों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के लिए फार्मा कंपनियों की ओर से खरीदारी के कारण निचले स्तर पर खरीदारी और पिछले चार हफ्ते से एमसीएक्स से मान्यता प्राप्त गोदामों में मेंथा तेल के कम होते स्टॉक के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!