शेयर मंथन में खोजें

सरसों में वृद्धि, सोयाबीन के सीमित दायरे में रहने के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अगस्त) की कीमतों को 3,700 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है जबकि कीमतों की बढ़त पर 3,795 रुपये के नजदीक रोक लग सकती है।

वर्तमान परिदृश्य में, प्रमुख उत्पादन क्षेत्र मध्य प्रदेश में यदि मानसून अगले एक हफ्ते तक या उससे आगे ऐसे ही कमजोर बना रहता है तो किसान सोयाबीन की फसल होने वाले नुकसान को देख रहे हैं। नतीजा यह हो रहा है कि खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और फसल को नुकसान पहुँचाना शुरू कर दिया है। कई क्षेत्रों में सोयाबीन के पौधे पीले पड़ने लगे हैं और पौधें की वृद्धि प्रभावित हुई है। सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा की कीमतों में दो हफ्ते के निचले स्तर से बढ़त देखी जा रही है लेकिन अमेरिकी सोयाबीन के बंपर उत्पादन अनुमान के कारण बढ़त सीमित है। सीबोट में सोयाबीन का सबसे सक्रिय वायदा 0.1% की गिरावट के साथ 8.88 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
सरसों वायदा (अगस्त) की कीमतों के 4,920-4,950 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। पेराई के लिए स्थिर माँग और इस सर्दी में उपजने वाली तिलहनों की कम उपलब्धता के कारण कीमतों को मदद मिल रही है।
सोया तेल (अगस्त) की कीमतें 840-850 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है जबकि सीपीओ (अगस्त) की कीमतें 700-715 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। डेलियान और सीबोट में अन्य खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में आज दूसरे दिन गिरावट हुई है। मलेशिया में पॉम ऑयल के अधिक उत्पादन अनुमान के कारण बीएमडी में पॅाम ऑयल अक्टूबर वायदा की कीमतें 2.4% की गिरावट के साथ 2,608 रिंगिट पर बंद हुई है। डेलियान में सोया तेल की कीमतों में 2.4% और पॉम ऑयल की कीमतों 2.8% की गिरावट हुई है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में 1.5% की गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख