शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में तेजी, चने और मेंथा ऑयल में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (अगस्त) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 16,350-16,550 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि कपास की कीमतें निचले स्तर से उबर रही है और तालाबंदी में ढील के कारण कताई मिलों की ओर से माँग में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। लॉकडाउन मानदंडों में ढील और प्रवासी श्रमिकों की वापसी से मिलों के संचालन को फिर से शुरू करने में मदद मिल रही है। मिलों को कपास की जरुरत है और उन्होंने खरीदारी करना शुरू कर दिया है। अगस्त के पहले सप्ताह तक, वे घरेलू बाजार में अधिक बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। सीसीआई सरकारी माध्यमों से बांग्लादेश और वियतनाम जैसे प्रमुख खपत वाले देशों के लिए कपास के निर्यात पर जोर दे रहा है। लेकिन कीमतों में किसी बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है क्योंकि देश में अभी भी कपास का विशाल भंडार है। सीसीआई के अनुसार 30 सितंबर, 2020 तक 55.50 लाऽ बेल (170 किग्रा) अंतिम स्टॉक का अनुमान है। अमेरिकी कपास की चीन को साप्ताहिक निर्यात बिक्री में बढ़ोतरी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में, आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
चना वायदा (अगस्त) की कीमतें 4,150-4,200 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है। सस्ती दाल और आवक कम होने के कारण चने के व्यापारियों के लिए चना का मौजूदा स्तर आकर्षक है। आने वाले दिनों में भी खपत बढ़ने की संभावना है क्योंकि अगले महीने से दीवाली तक त्यौहारों का मौसम शुरू हो जयेगा। इस बीच, हाजिर बाजार में कीमतें 4,875 रुपये के एमएसपी से काफी नीचे है।
मेंथा ऑयल वायदा (अगस्त) की कीमतों को 980 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में माँग और बढ़ी हुई आवक के कारण कुल मिलाकर सेंटीमेंट नरमी का है। एमसीएक्स गोदामों में भंडार सप्ताह दर सप्ताह बढ़ रहा है, जिससे कमोडिटी पर दबाव बढ़ रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख