शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में सुस्ती, चने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 17,600-17,750 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

एक सप्ताह के लिए निलंबन के बाद, कॉटन कॉर्प ने नीलामी फिर से शुरू कर दी है। नीलामी 24 अगस्त के स्तर से 400-800 रुपये प्रति कैंडी कम पर होने लगी है। उत्तर भारत में कपास की कीमतें स्थिर है। यह ध्यान दिया जाना चाहिये कि सीसीआई ने नये नियम और शर्तों के तहत कपास की नीलामी फिर से शुरू कर दी है, ताकि जमाखोरी प्रथाओं पर नजर रखी जा सके। एक खरीदार को प्रति दिन 2 लाख बेल की अधिकतम खरीद की अनुमति है और पूरे सीजन के लिए 10 लाख बेल की खरीद सीमा निर्धारित की गयी है। आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों में दो हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई क्योंकि निवेशकों ने पिछले सत्रा में बढ़त के बाद मुनाफा वसूली की, जबकि मजबूत डॉलर के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ा।
ग्वारसीड वायदा (सितंबर) की कीमतों 3,990-4,050 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (सितंबर) की कीमतें 6,250-6,400 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। ग्वागम निर्माताओं की ओर से कमजोर माँग के कारण राजस्थान और हरियाणा के बाजारों में ग्वारगम कॉम्प्लेक्स की कीमतों में गिरावट देखी गयी है क्योंकि खरीदार थोक खरीद के लिए अनिच्छुक थे। कीमतों में गिरावट के लिए व्यापारियों ने जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में अच्छी बारिश के लिए जिम्मेदार ठहराया।
चना वायदा (सितंबर) की कीमतें 4,850-5,000 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश के कारण कीटों के प्रकोप और फसलों को नुकसान के बाद इंदौर मंडियों में दालों की कीमतों में उछाल देखी जा रही है। कम तैयार स्टॉक और काबुली चना और सफेद मटर की नगण्य विदेशी आपूर्ति से चना की कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख