शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल में बाधा, सरसों को 920-915 रुपये रह सकता है गिरावट - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार से नरमी के संकेतों पर सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 3,935-3,900 के दायरे में कारोबार कर सकती है।

कारोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण कई देशों में फिर से लॉकडाउन की आशंका से सीबोट पर, अमेरिकी सोयाबीन की कीमतों में भारी गिरावट हुई है। कल सीबोट में सोयाबीन वायदा की कीमतों में 1.8% की गिरावट हुई है जो 1 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। व्यापारियों ने अमेरिकी कृषि विभाग की घोषणा को खारिज कर दिया कि निजी निर्यातकों ने चीन को 132,000 टन सोयाबीन की बिक्री की है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने अमेरिकी वस्तुओं के निर्यात की संभावनाओं को कम कर दिया।
सरसों वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 5,380-5,480 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। खबरों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने सोमवार को मार्केटिंग सीजन 2021-22 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दी। सरसों के लिए एमएसपी 225 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 4,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
सोया तेल (अक्टूबर) की कीमतों में 920-915 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है जबकि सीपीओ (सितंबर) की कीमतों में भी 785-780 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मलेशियाई पॉम तेल वायदा ने चार दिनों की तेजी के बाद सोमवार को राहत की साँस ली, और डालियान एक्सचेंज में तेजी के बावजूद मुनाफा वसूली के कारण 2% से अधिक की गिरावट हुई। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी का बेंचमार्क पाम ऑयल कॉन्टैक्ट 72 रिंगिट या 2.34% कम होकर 3,008 रिंगिट प्रति टन हो गया। सीबोट में सोया तेल वायदा 2% से अधिक गिर गया। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!