शेयर मंथन में खोजें

गिर सकते हैं सोयाबीन और सोया तेल के दाम - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,850-3,800 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

घरेलू बाजार में नयी फसल की आवक तेजी आने की संभावना है जिससे आपूर्ति अधिक हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी, सोयाबीन की फसल तेजी से बढ़ रही है और कीमतों पर दबाव बढ़ा रही है। शिकागो में सोयाबीन वायदा की कीमतों में लगभग दो हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है, क्योंकि अमेरिकी फसल की कटाई में तेजी के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रही। अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार अमेरिकी सोयाबीन की फसल की कटाई रविवार तक 20% पूरी हो चूकी थी, जो मौजूदा अवधि में पाँच साल के औसत 15% से अधिक और रॉयटर्स पोल के औसत अनुमान 18% से अधिक है।
सरसों के तेल में अन्य खाद्य तेलों की मिलावट पर रोक लगाने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सरसों वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 5,420-5,490 रुपये के दायरे में मजबूती के साथ कारोबार रहने की उम्मीद है। नया विनियमन 1 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी होगा। विभिन्न हितधरकों के साथ विचार-विमर्श के बाद, सरकार ने एफएसएसएआई को सरसों के तेल में मिलावट पर रोक लगाने और सार्वजनिक हित में घरेलू खपत के लिए शुद्ध सरसों तेल के निर्माण और बिक्री की सुविध के लिए निर्णय लिया है।
सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 890-885 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतो के 742-735 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। अमेरिकी सोयाबीन के बेहतर उत्पादन अनुमान के बाद सोया तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मलेशिया पॉम वायदा की कीमतों में नरमी का रुझान है जबकि चीन के व्यापारियों के एक सप्ताह की छुट्टी पर जाने से निर्यात कम होने की आशंका से कीमतों में गिरावट हुई है। मलेशिया की संघीय सरकार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद पूर्वी सबा राज्य में चार जिलों पर आवाजाही पर नियंत्राण आदेश लागू करेगी। प्रतिबंध सोमवार की मध्यरात्रि से शुरू होगा और 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!