शेयर मंथन में खोजें

सरसों में वृद्धि, सोयाबीन के सीमित दायरे में रहने के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 3,850-3,950 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है।

सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 895-910 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है जबकि सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 750-760 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। यूएसडीए के अनुसार 1 सितंबर, 2020 तक सभी स्थानों पर कुल 523 मिलियन बुशल अमेरिकी सोयाबीन की पुरानी फसल जमा है जो 1 सितंबर, 2019 की तुलना में 42% कम है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेंटीमेंट बेहतर हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार खेतों पर सोयाबीन का कुल स्टॉक 141 मिलियन बुशल है, जो एक साल पहले की तुलना में 47% कम है। खेतों से बाहर कुल स्टॉक 382 मिलियन बुशल है जो पिछले सितंबर से 41% कम हैं। जून-अगस्त 2020 में लुप्त हो चुका कुल स्टॉक 858 मिलियन बुशल है जो एक साल पहले इसी अवधि से 2% कम था। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को एक पत्रा लिखकर भारत में किसी भी अन्य खाद्य तेल के साथ सरसों के तेल की मिलावट को 1 अक्टूबर, 2020 से रोक लगाने का आदेश देने के बाद पिछले सप्ताह में सरसों वायदा की कीमतें अब तक के रिकॉर्ड उच्च स्तर 5,524 रुपये पर पहुँच गयी। अब अक्टूबर कॉन्टैंक्ट के 5,600-5,650 रुपये के स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है। उत्पादन कम होने के कारण सरसों के साथ-साथ सोयाबीन की आपूर्ति में कमी है।
सरसों की कीमतों में तेजी का रुझान है क्योंकि अगली फसल लगभग 5-6 महीने दूर है। नया नियम कि केवल शुद्ध सरसों का तेल ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा, आने वाले दिनों में मिलों की ओर से पेराई के लिए माँग बढ़ेगी। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!