शेयर मंथन में खोजें

ग्वारसीड में गिरावट ,चने की कीमतों में बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (नवम्बर) की कीमतों को 19,930 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है।

भारतीय कपास वर्तमान में दुनिया में सबसे सस्ती है और इससे निर्यातकों के लिए नयी संभावनाएं पैदा हुई हैं। बांग्लादेश और चीन जैसे पारंपरिक बाजारों के अलावा, व्यापारियों को निर्यात के लिए तुर्की, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे बाजारों पर भी नजर है। दूसरी बात यह है कि महाराष्ट्र के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में बारिश के कारण कपास के पौधे सड़ने लगे हैं, जिससे बहुत सी उपज बेकार हो गयी है।
चना वायदा (दिसंबर) की कीमतें 5,160-5,230 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है और कीमतों में प्रत्येक मामूली वृद्धि के बाद बिकवाली दबाव बढ़ सकता है। चना की बेहतर बाजार कीमतों के कारण चना के बुआई क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आँकड़ों के अनुसार रबी सीजन की बुआई 265 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल समान अवधि में कुल बुआई लगभग 242 लाख से 10 प्रतिशत अधिक है। पिछली रबी के समान अवधि के मुकाबले इस मौसम में मध्य प्रदेश में 5.4 लाख हेक्टेयर और पंजाब में 2.5 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गयी।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 3,900 रुपये तक गिरावट हो सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 5,900-5,800 रुपये तक गिरावट हो सकती है। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हाजिर कीमतों में नरमी देखी जा रही है। वर्तमान परिदृश्य में, कमजोर निर्यात माँग, कच्चे तेल और वैश्विक अर्थव्यवस्था की धुंधली तस्वीर और ग्वारसीड की आवक के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। जोधपुर में ग्वारगम की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है और कीमतें 6,050 रुपये प्रति क्विंटल के पास रही। ग्वारगम पाउडर की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। ग्वारसीड की कीमत में 80 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। अक्टूबर में ग्वारगम पाउडर का निर्यात घटकर 13,567 मीटिंक टन रह गया, जबकि ग्वारगम और अन्य उत्पादों का कुल निर्यात 19,507 मीटिंक टन हुआ है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख