शेयर मंथन में खोजें

ग्वारसीड में अड़चन, चने की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 19,990-20,150 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है और कीमतों की बढ़त पर रोक लगी रह सकती है क्योंकि हाजिर बाजारों में आपूर्ति तेज होने लगी है।

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कच्चे कपास की कीमतें दो महीनों में लगभग 25% बढ़कर 5,000-6,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी हैं। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, इससे दैनिक आवक में वृद्धि हुई है, जो पिछले सप्ताह (एक दशक में उच्चतम) लगभग 310,000 बेल तक पहुँच गयी है। लेकिन माँग अभी भी मजबूत है और फिर से बढ़ोतरी हो रही है और भौगोलिक लाभ के कारण बांग्लादेश द्वारा भारतीय कपास की खरीद जारी रखने की संभावना है।
चना वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 4,800-4,750 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है। क्योंकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में बारिश के साथ मिट्टी में आवश्यक नमी के कारण दालों की बुवाई में तेजी आने और बुआई क्षेत्रों में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। गुजरात में, दालों, ज्यादातर चने की बुवाई इस साल 4.07 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गयी है, जो सामान्य 3.19 लाख हेक्टेयर से लगभग 27% अधिक है, और पिछले साल के 1.05 लाख हेक्टेयर से लगभग चार गुना अधिक है। राजस्थान में, 19 नवंबर तक चने का रकबा 16. 75 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछले साल इसी समय 15.57 लाख हेक्टेयर था। उत्तर मध्य प्रदेश, ग्वालियर और चंबल संभागों में अच्छी वर्षा हुई और राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र में भी दलहन की बुवाई हुई है।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों को 3,960 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है जबकि ग्वारगम वायदा (दिसंबर) की कीमतें 5,935 रुपये से नीचे ही रह सकती है। कोरोना की दूसरी लहर ने यूरोप में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रा की माँग को प्रभावित किया है और 80% से अधिक घरेलू मिलें अभी भी बंद है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख