शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में नरमी, ग्वारसीड की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 19,750-19,950 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

दैनिक आधार पर आवक बढ़ने के साषथ मिलें की ओर से कमजोर खरीदारी के कारण कार्नाटक के हाजिर बाजारों में कपास की कीमतों में गिरावट हो रही है इसी तरह राजस्थान में. स्टॉकिस्टों, धागा मिलों और निर्यातकों की ओर से माँग कमजोर है जबकि राज्य के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में अनुकूल मौसम के कारण आपूर्ति बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मंदी के रुझान हैं। आईसीई में, कॉटन वायदा की कीमतों को 74 रुपये पास बाधा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि को लेकर चिंताये बरकरार हैं और कोरोना वायरस के प्रकोप की दूसरी लहर के कारण ऑर्डर कम हो गये है। वर्तमान परिदृश्य में, कोई भी मिल बाजार अधिक कीमतों पर तैयार नहीं है, और अच्छी खरीदारी के लिए कीमतों में गिरावट के लिए इंतजार कर रहा है।
चना वायदा (दिसंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 4,730-4,830 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्रा में चना की बुआई पिछले वर्ष की कुल बुआई की तुलना में अधिक हो जाने के कारण फंडामेंटल अभी भी कमजोर है।
ग्वारसीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 3,900 रुपये के स्तर रुकावट के साथ बिकवाली देखी जा सकती है और कीमतों में 3,800 रुपये तक गिरावट देखी जा सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (दिसंबर) की कीमतें 5,675-5,600 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की मंडियों में ग्वारगम समूह की कीमतों में नरमी का रुझान देखा जा सकता है, क्योंकि अमेरिका से तेल रिगों की संख्या में कमी के कारण ग्वारगम की माँग भी कम हो गयी है। माँग में बढ़ोतरी पर्यावरण और तेल और गैस की खोज पर डेमोक्रेट सरकार को नीति पर निर्भर करेगा। औसतन हर महीने लगभग 14,000-15,000 टन निर्यात होता है जो 50% से कम हैं। मंडियों में भी स्टॉकिस्ट अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीद रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2020)
।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!