शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल की कीमतों में 1,040-1,055 के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 4,215-4,280 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

दक्षिण अमेरिका में बारिश के बाद फसल की स्थिति बेहतर होने से सीबोट में सोयाबीन वायदा की कीमतों में हुई एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट के बाद थोड़ी बढ़ोतरी हुई जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी सरकार की फसल रिपोर्ट पर है। गुरुवार को यूएसडीए की मासिक विश्व आपूर्ति और माँग रिपोर्ट जारी की जायेगी। यूएसडीए द्वारा दक्षिण अमेरिकी और अमेरिकी सोयाबीन के स्टॉक का अनुमान कम किये जाने की संभावना है।
आरएम सीड वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 5,580-5,680 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मिलें नयी खरीद के लिए इच्छुक नही हैं क्योंकि उच्च कीमतों के कारण सरसों तेल की माँग घटने से समर्थन नहीं मिल रहा है। नवंबर में मासिक पेराई कम होकर 5.00 लाख मीटिंक टन हो गयी, जबकि सितम्बर-अक्टूबर में 6.50-6 लाख टन और अगस्त में आठ लाख टन पुराई हुई थी। अभी भी नेफेड, हैफेड, किसानों, प्रोसेसरों और स्टॉकिस्टों के पास कुल भंडार लगभग 8.50 लाख टन सरसों हैं।
सोयाबीन की कीमतों में नरमी के कारण सोया तेल (दिसंबर) की कीमतों के 1,040-1,055 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है जबकि सीपीओ वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 888-898 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। कम होते निर्यात के कारण मलेशियन पॉम ऑयल वायदा की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है लेकिन दिसम्बर में कम उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों में गिरावट सीमित रही। बीएमडी में मलेशियन पॉम ऑयल की फरवरी वायदा की कीमतें 0.3% की गिरावट के साथ 3,356 रिंगिट पर बंद हुई है। कार्गो सर्वेयर के अनुसार 1-5 दिसम्बर के दौरान मलेशियन पॉम ऑयल का निर्यात पिछले महीने की समान अवधि की तुलना में 20% कम हुआ है। मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड के आँकड़ें 10 दिसम्बर को जारी किये जायेंगे। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख