शेयर मंथन में खोजें

चने में हो सकती है बढ़ोतरी, कॉटन में तेजी के रुझान - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान पर कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 20,450-20,650 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं।

साप्ताहिक निर्यात बिक्री के बेहतर आँकड़ों और अधिक अमेरिकी आर्थिक प्रोत्साहन से कपास की माँग में बढ़ोतरी की उम्मीद से आईसीई में कॉटन की कीमतें अप्रैल 2019 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी हैं। डॉलर इंडेक्स के अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले ढ़ाई वर्षों के निचले स्तर पर पहुँच जाने से भी कीमतों को मदद मिली क्योंकि कपास अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता हो गया। घरेलू बाजार में निजी मिलों और स्टॉकिस्टों की ओर से लगातार माँग के कारण हाजिर बाजार में कपास की कीमतों में तेजी का रुझान हैं। घरेलू कीमतें अंतरराष्ट्रीय कपास के निर्यात आँकड़ों का बारीकी से अनुसरण कर रही हैं, जिसके कारण घरेलू बाजार में कपास की माँग में बढ़ोतरी हुई है।
चना वायदा की कीमतें 4,620-4,720 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, क्योंकि बढ़ते उत्पादन क्षेत्र के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लग रही है। नवीनतम आँकड़ों से पता चलता है कि दलहन का कुल क्षेत्र 9% बढ़कर 131 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड में अधिक बुवाई हुई है। चने की खेती में लगभग 13% की वृद्धि हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की ऊंची कीमतों से सकारात्मक संकेत लेते ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों 3,900-3,960 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (जनवरी) की कीमतें 6,080-6,180 रुपये के दायरे कारोबार कर सकती है। कारोबारियों ने अनुमान लगाया है कि अगर निर्यात की यही गति बरकरार रहती है तो आने वाले महीनों में ग्वारगम और इसके डेरिवेटिव का निर्यात 25,000-27,000 मीटिंक टन और 30,000 मीटिंक टन तक पहुँच जायेगा। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख