शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल में सुस्ती, सोयाबीन, आरएम सीड में नरमी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (फरवरी) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 4,450-4,650 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

इसका कारण यह है कि बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण पोल्ट्री उद्योग की ओर से सोयाबीन की माँग कम हो सकती है। 11 जनवरी 2021 तक, देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हो चुकी है। आईसीएआर और निजामाबाद ने राजस्थान के टोंक, करौली, भीलवाड़ा जिलों में, गुजरात के वलसाड, वडोदरा और सूरत जिले कौवे और प्रवासी प्रति जंगली पक्षियों की मृत्यु की पुष्टि की है। दिल्ली में, कौवे और बत्तख, क्रमशः नयी दिल्ली और संजय झील क्षेत्रों में मृत बताये गये थे। इसके अतिरिक्त, परभानी जिले में एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप पोल्ट्री के बीच रहा है, जबकि एआई की पुष्टि मुंबई, ठाणे, दापोली, महाराष्ट्र में कौवे से हुई है।
सोया तेल वायदा (फरवरी) की कीमतें 1,155-1,150 रुपये लुढ़क सकती है और सीपीओ वायदा (जनवरी) की कीमतों को 990 रुपये के पास बाधा का सामना करने की उम्मीद है। मलेशियाई पॉम ऑयल बोर्ड (एमपीओबी) के अनुसार दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक द्वारा दिसंबर में रिकॉर्ड तेल का आयात किये जाने जबकि जनवरी में निर्यात अभी तक कम होने के आँकड़ों के कारण मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। कार्गो सर्वेक्षण में कहा गया है कि 1-10 जनवरी के दौरान मलेशियाई पॉम तेल उत्पादों के निर्यात में पिछले महीने की समपन अवधि की तुलना में 35% की गिरावट से कीमतों पर दबाव पड़ा। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल की कीमते 2% से अधिक लुढ़क गयी जबकि डालियान पर सोया तेल की कीमतों में 0.9% की गिरावट हुई और पॉम तेल की कीमतों में 1.6% की गिरावट हुई।
आरएम सीड वायदा (फरवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 5,900-6,100 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। राजस्थान और अन्य उत्पादक राज्यों के हाजिर बाजार में सरसों की कीमतों में कल गिरावट हुई। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!