शेयर मंथन में खोजें

चने में हो सकती है गिरावट, कॉटन में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है और कीमतें 20,800 रुपये के पास सहारा के साथ 21,600 रुपये तक बढोतरी होने की संभावना है।

इसका पहला कारण यह है कि भारतीय कपास निगम ने बेस प्राइस में 300 रुपये प्रति कैंडी के हिसाब से बढ़ोतरी की है। दूसरी बात यह है कि अमेरिकी कॉटन आउटलुक 2020-21 के अनुसार अधिक निर्यात, कम उत्पादन और इस महीने के अंत में अंतिम स्टॉक के कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का सेंटीमेंट है। अमेरिकी कपास का निर्यात 2,50,000 बेल हुआ है क्योंकि विश्व स्तर पर अधिक माँग के कारण निर्यात बढ़ा है। कम उत्पादन और अधिक माँग के कारण 2020-21 में अमेरिकी अंतिम स्टॉक पिछले महीने के सापेक्ष 1.1 मिलियन बेल कम है। ट्रेंड पब्लिकेशन द्वारा किये गये अमेरिकी उत्पादकों के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार अमेरिकी फसल अगले फसल वर्ष में लगभग 5% कम हो सकती है।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों के 3,850-4,050 रुपये के दायरे में मजबूती दर्ज करने की उम्मीद है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतें 5,980-6,210 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। ग्वारसीड की आवक के पिछले दिनों की तुलना में कम रहने के आसार हैं। जोधपुर में मिलों ने 3,900-3,940 रुपये प्रति क्विंटल पर ग्वारसीड की खरीदारी बढ़ा दी है क्योंकि उन्हें ग्वारगम स्पिलिट की बेहतर माँग की उम्मीद है। बेहतर माँग के कारण ग्वारगम कोरमा और चूरी की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अन्य पशु आहार से प्रतिस्पर्ध का भी सामना करना पड़ रहा है।
चना वायदा (जनवरी) की कीमतें यदि 200 दिनों की साप्ताहिक औसत 4,400 रुपये से नीचे टूट जाती है तो 4,300-4,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों के मौसम में सुधार से दबाव और सीमित माँग के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। मौजूदा रबी मौसम में उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है और दूसरी ओर नेफेड सक्रिय रूप से चना स्टॉक को बेचने की कोशिश कर रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!