शेयर मंथन में खोजें

ग्वारसीड में मजबूती, चने की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है और कीमतें 20,900-21,200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

इसका पहला कारण यह है कि भारतीय कपास निगम ने बेस प्राइस में 300 रुपये प्रति कैंडी के हिसाब से बढ़ोतरी की है। दूसरी बात यह है कि अमेरिकी कॉटन आउटलुक 2020-21 के अनुसार अधिक निर्यात, कम उत्पादन और इस महीने के अंत में अंतिम स्टॉक के कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का सेंटीमेंट है। अमेरिकी कपास का निर्यात 2,50,000 बेल हुआ है क्योंकि विश्व स्तर पर अधिक माँग के कारण निर्यात बढ़ा है। कम उत्पादन और अधिक माँग के कारण 2020-21 में अमेरिकी अंतिम स्टॉक पिछले महीने के सापेक्ष 1.1 मिलियन बेल कम है। ट्रेंड पब्लिकेशन द्वारा किये गये अमेरिकी उत्पादकों के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार अमेरिकी फसल अगले फसल वर्ष में लगभग 5% कम हो सकती है।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों के 3,880-3,950 रुपये के दायरे में मजबूती दर्ज करने की उम्मीद है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतें 6,050-6,130 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। ग्वारसीड की आवक के पिछले दिनों की तुलना में कम रहने के आसार हैं। जोधपुर में मिलों ने 3,900-3,940 रुपये रुपये प्रति क्विंटल पर ग्वारसीड की खरीदारी बढ़ा दी है क्योंकि उन्हें ग्वारगम स्पिलिट की बेहतर माँग की उम्मीद है। बेहतर माँग के कारण ग्वार कोरमा और चूरी की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अन्य पशु आहार से प्रतिस्पर्ध का भी सामना करना पड़ रहा है।
चना वायदा (जनवरी) की कीमतें यदि 200 दिनों की साप्ताहिक औसत 4,400 रुपये से नीचे टूट जाती है तो 4,350-4,300 रुपये तक गिरावट हो सकती है। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों के मौसम में सुधार से दबाव और सीमित माँग के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। मौजूदा रबी मौसम में उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है और दूसरी ओर नेफेड सक्रिय रूप से चना स्टॉक को बेचने की कोशिश कर रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख