शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन की कीमतों में 5 साल की उच्च स्तर पर कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

राष्ट्रीय एक्सचेंज में सोयाबीन वायदा की कीमतें 5 साल की ऊँचाई पर कारोबार कर रही है और मार्च वायदा की कीमतों में 4,720 रुपये के पास सहारा के साथ यह तेजी 4,850-4,880 रुपये तक जारी रह सकती है।

भारतीय सोयामील की कीमतें अमेरिका, ब्राजील और अर्जेंटीना के सोयामील के मुकाबले कम हैं। इससे भारत का सोयामील निर्यात बढ़ रहा है। वर्तमान तेल बाजार वर्ष (अक्टूबर 2020-सितंबर 2021) में भारत का सोयामील निर्यात दोगुना होकर 18 लाख टन हो सकता है। पिछले तेल बाजार वर्ष में देश से 8.62 लाख टन सोयाबीन का निर्यात किया गया था। सीबोट पर अमेरिकी सोयाबीन को 13.35 के पास सहारा मिल रहा है और आपूर्ति की चिंताओं के कारण कीमतों में तेजी रह सकती है। अमेरिकी कृषि विभाग सीजन के अंत में सात वर्षों में सबसे कम स्टॉक और रिकॉर्ड पर सबसे कम स्टॉक-खपत अनुपात का अनुमान लगा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत और कम खाद्य तेल आयात की खबरों के कारण सोया तेल वायदा (मार्च) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 1,130-1,145 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है, जबकि सीपीओ वायदा (फरवरी) की कीमतें 1,020-1,040 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जनवरी 2021 के दौरान वनस्पति तेलों का आयात जनवरी, 2020 के 1,195,812 टन की तुलना में 8% कम 1,096,669 टन हुआ है, जिसमें 1,074,635 टन खाद्य तेल और 22,034 टन गैर-खाद्य तेल हैं। फरवरी में निर्यात में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल 4% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें कल लगभग 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी, क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़े तनाव की आशंकाओं ने नयी खरीद को बढ़ावा दिया जबकि उम्मीद है कि अमेरिकी प्रोत्साहन और लॉकडाउन में कमी से ईंधन की माँग बढ़ेगी।

आरएम सीड वायदा (अप्रैल) की कीमतों में तेजी का रुझान है और कीमतों के 5,470 रुपये के स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है। भारी आवक से बाजार के सेंटीमेंट को नुकसान नहीं पहुँच रहा है क्योंकि मिलों और स्टॉकिस्टों की ओर से ताबड़तोड़ खरीदारी हो रही है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख