शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सोया तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुझान पर सोयाबीन वायदा (मार्च) की कीमतों में 5,100-5,080 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। सीबीओटी में अमेरिकी सोयाबीन वायदा पिछले सत्र में मजबूत बढ़त के बाद बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, क्योंकि व्यापारियों को दक्षिण अमेरिका में प्रतिकूल मौसम के बावजूद ब्राजील के रिकॉर्ड उत्पादन और चीनी माँग में कमी का अनुमान है।

सोया तेल वायदा (मार्च) की कीमतों के 1,155-1,175 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की उम्मीद है। इसी तरह एमसीएक्स पर सीपीओ (मार्च) वायदा की कीमतें 1,025-1,045 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। फरवरी के अंत में निर्यात में कमी और अधिक भंडार के कारण मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में तीन दिनों तक गिरावट के बाद कल बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पॉम ऑयल कॉन्टैक्ट की कीमतें 37 रिंगिट या 1.02% की बढ़त के साथ 3,679 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुई है। कार्गो सर्वेक्षकों के आँकड़ों के मुताबिक, फरवरी में मलेशिया से निर्यात 4.6% और 8% के बीच कम हो गया। दूसरी बात यह है कि निर्यात की तुलना में उत्पादन में धीमी गिरावट के कारण मलेशिया में पॉम ऑयल के स्टॉक में महीने दर महीने 7.6% की बढ़ोतरी हुई और यह फरवरी के अंत में 1.43 मिलियन टन हो गया।

आरएम सीड वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 5,420-5,385 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है। राजस्थान सहित कई उत्पादक राज्यों में हाजिर सरसों के भाव में गिरावट हुई है। भारी आवक और धीमी माँग के कारण कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। जयपुर मंडी में सरसों की कीमतें 95 रुपये की गिरावट के साथ 5,745-5,750 रुपये रुपये प्रति क्विंटल रह गयी है। सरसों का तेल और सरसोंकेक की कीमतों में भी गिरावट हुई है। पूरे देश में सरसों की आवक 5.15 लाख बैग (100 किलोग्राम प्रत्येक) से बढ़कर 5.90 लाख बैग हो गयी। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!